फिजीकल पुलिस ने चार जुआरियों को दबोचा

शिवपुरी। फिजीकल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से शनिवार की रात 10 बजे पप्पू कबाड़ी की दुकान के पीछे सिद्धेश्वर मैदान से लखन पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी अहीर मोहल्ला, इकबाल पुत्र नूरमोहम्मद निवासी महल सराय, पवन पुत्र राजकुमार निवासी टीबी अस्पताल के पीछे, शुभम पुत्र अरविंद चतुर्वेदी निवासी पुराना टोल टैक्स को जुआ खेलते हुए धरदबोचा है। फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों के पास से 1130 रुपए नगद व ताश की गड्डी जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।