Press "Enter" to skip to content

भगवामय हुआ शिवपुरी……


मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव के अवसर पर चल समारोह में उमड़ा जनसैलाव-भगवाध्वज और माथे पर तिलकर लगाकर कतारबद्ध दिखे रामभक्त

शिवपुरी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा हिन्दू उत्सव समिति द्वारा निकाली गयी। इस दौरान विविध मनोहारी झाकियां भी शहर वासियों द्वारा निकाली गयीं। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्ग के लगभग 20 से 25 हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और डीजे की सुमधुर धुनों में जय-जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरे शहर को गूंजायमान कर दिया। युवाओं में इतना जोश था कि हाथ में भगवाध्वज और माथे पर तिलकर लगाकर कतारबद्ध जयश्री राम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। 
हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में दोपहर तीन बजे गांधी पार्क मैदान में भगवान श्रीराम व हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां एवं रथ लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान महिलाओं ने भगवान श्री राम जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस शोभा यात्रा का नागरिकों द्वारा जगह-जगह फूल बर्षा व आतिशबाजी चलाकर जोरोखरोस से स्वागत किया। कई स्थानों पर अबीर गुलाल उड़ाकर यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं यात्रा में बज रहे डी.जे की धुनों पर युवक थिरकते नजर आए। विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपने कर्तव दिखाए। शोभायात्रा में शामिल झांकियां स्वामी विवेकानंद ,भारत माता, श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की ,शोभा यात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर हंसबिल्डिंग, न्यूब्लॉक, भैरों बाबा, 14 नम्बर कोठी, गांधी चौक, माधौ चौक, गुरूद्वारा से नीलगर चौराहा, कालीमाता मंदिर, झांसी तिराहा, गुरूद्वारा होते हुए तात्याटोपे प्रांगण में इस शोभा यात्रा  भगवान श्रीराम की आरती कर समापन किया गया। 
जगह-जगह लगाये गए स्वल्पाहार के पंडाल
शिवपुरी। भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में शहर में सभी समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी। शोभा यात्रा में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, वीरेन्द्र रघुवंशी, राजू बाथम, राघवेन्द्र गौतम, मुकेश सिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, हरिओम राठौर, तेजमल सांखला, संजय गौतम, मुकेश आचार्य, भरत अग्रवाल, सहित दर्जनों नागरिकों ने भाग शामिल थे। वही विधायक प्रतिनिधियों द्वारा भी गांधी चौक चौराहे पर सभी राम भक्तों को आईस्क्रीम वितरण सहित पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं जगह-जगह पर नागरिकों ने पूड़ी सब्जी, लस्सी, शर्बत, नींबू-पानी, पानी पाउच, आईसक्रीम, विभिन्न फलों के जूस का वितरण किया गया।
बजरंगदल के अखाड़े 
विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रामजन्मोत्सव के कार्यक्रम भाग लेकर आकर्षक झांकी एवं अखाड़े के प्रदर्शन कर एक अनौखी छटा बिखेर दी। अखाड़े में बजरंगियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें दंड चलाना, तलवार बाजी, चकरी, सोटा जैसे कई प्रदर्शन कर अपना एक अलग ही रंग बिखेर दिया। जो शोभा यात्रा में प्रारंभ से लेकर आखिर तक आकर्षण का केन्द्र बने रहे। 
होर्डिंग बैनर सहित स्वागत द्वारा रहे आकर्षण का केन्द्र 
रामनवमीं के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहों माधौ चौक से लेकर हर गली मोहल्ले तक में विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों, संस्थाओं राजनेताओं के द्वारा आकर्षक होर्डिंग बैनर लगाए  गए। जिसमें भगवान श्रीराम के चित्र के साथ स्वामी विवेकानंद, महात्मागांधी, भारत माता, भीमराव अम्बेडकर, विरशा मुण्डा, महात्मा फुले, के साथ अन्य महापुरूषों की चित्र आकर्षण का केन्द्र रहे।  
पट गया शहर भगवा झंड़ा और झंडियों से 
रामनवमीं महोत्सव की तैयारी कई दिन पूर्व से हिन्दू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरशोर की जा रही थी। इस शोभा यात्रा से पूर्व ही कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख बाजार, गांधी पार्क, शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर गली मोहल्लों तक आकर्षक ढंग से भगवा ध्वज के साथ झंडिय़ां लगाई गई। जिधर भी नजर डालो भगवा झंड़े और झंडिय़ां ही नजर आ रही थी। साथ ही शोभा यात्रा में शामिल दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों पर भगवा ध्वज के साथ श्रीराम चित्र सहित ध्वज लगे नजर आ रहे थे साथ ही युवा एवं युवतियां केसरिया रंग की पगड़ी बांधकर शोभा यात्रा में शामिल होकर रामराज्य आने का संदेश दे रहे थे। साथ ही श्रीराम के जयकारों से समूचा बातावरण गूंजायमान था। 
रामभक्तों का उत्साह से किया पुष्पवर्षा कर स्वागत 
शिव की नगरी शिवपुरी वैसे तो भगवान शिव की आराध्य मानी जाती हैं लेकिन आज भगवान श्री राम के प्रकटोत्सव के अवसर पर समूचा शहर राममय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल रामभक्त युवक एवं युवतियों का दर्जनों जगह पर स्वागत करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं सहित शहर वासियों ने पुष्प वर्षा एवं अबीर, गुलाल उड़ा कर जोशीला स्वागत किया।  
भाजपा नगर मंडल ने शहर में चला स्वच्छता का दिया संदेश 
शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर खाने पीने की लगाई गई पंडालों से वितरण किए जाने वाले खाद्यसामिग्री के खाली दोने पानी के गिलासों को शीघ्र ही शोभा यात्रा के आगे बढ़ जाने पर भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा उन्हें शीघ्र ही साफ करने की समुचित व्यवस्था की गई। जिससे शहर में गंदगी का प्रकोप नहीं रहे और शहर साफ स्वच्छ बना रहे हैं। 
कोलारस में भी मनाया गया भगवान श्रीराम का प्रकटोत्सव 
कोलारस। राममंदिर पर रामनवमी धूम धाम से मनाई गई । मंदिर को फूल मालाओ से मंदिर को सजाया गया । भजन ,आरती एव प्रसाद वितरण किया । अतिशवाजी चलाई गई । प्रात: ग्यारह वजे से कार्यक्रम दोपहर दो वजे तक चलता रहॉ । प्रात: ग्यारह वजे से तीन वजे भक्त जनों का ताता लगा रहॉ । जिसमे बुजुर्ग  युवक, युवतिया, महिलाए भारी संख्या भक्त जनों का तांता लगा रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!