

शिवपुरी। आज 26 मार्च 2018 को डाइट परिसर में समस्त अशासकीय विद्यालयों की प्राचार्य एवं संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विद्यालय संचालन 2018 19 हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं निशुल्क फीस पूर्ति की कार्रवाई समय सीमा में पूर्ण किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया बैठक में सभी संचालकों को निशुल्क फीस प्रतिपूर्ति सत्र 2016 17 की प्रक्रिया के तारतम में उन्हें समझाया गया एवं कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि निशुल्क फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जा सके नवीन सत्र 2 अप्रैल से प्रारंभ होगा इस तारतम में सभी संस्था संचालकों को नामांकन और प्रोफाइल अपडेशन के संबंध में निर्देश दिए गए सभी को निर्देशित किया गया कि आप मैपिंग का कार्य समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें यदि कार्य समय सीमा में पूर्ण होने के कारण छात्र-छात्रा किसी भी कल्याणकारी योजना से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी संस्था की होगी सभी को अवगत कराया गया की संस्था का संचालन मान्यता के अनुरूप ही किया जाए यदि संस्था रूक्क बोर्ड से है तो उसके अनुरूप ही उसका संचालन हो सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से हो तो उसके अनुरूप ही कक्षा का संचालन किया जाए किसी भी सूरत मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन करने पर आईटी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी सभी स्कूल चाइल्ड वॉइस प्रपत्र डाउनलोड करा कर उनकी फीडिंग सुनिश्चित करेंगे। मीटिंग को जिला शिक्षा केंद्र से आए एपीसी माजिद अली बीएसई मजीद खान एवं बीआरसीसी शिवपुरी द्वारा संबोधित किया गया। मान्यता से अधिक संचालन पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई।






Be First to Comment