
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत रात्रि महेश पुत्र सुआलाल कुशवाह निवासी पराई की पौर अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में उसे मनीष तोमर, गोलू पंडित, अनिल रजक निवासीगण जगतपुर सहित अन्य लोगों ने रोक लिया और उससे शराब के लिए पैसों की मांग की, जब महेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो सभी ने एकराय होकर महेश के साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। पीडि़त की शिकायत पर से पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment