Press "Enter" to skip to content

पाँच दिन में सिर्फ एक दिन खुलेंगे बैंक, उपभोक्ताओं की बढ़ेंगी परेशानी

शिवपुरी। आने वाली 29 मार्च से पाँच दिनों में सिर्फ एक दिन 31 मार्च को ही बैंक खुलेगा बाकी चार दिन की छुट्टियाँ रहेंगी जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेेगा क्योंकि इस बीच एटीएम में भी कैश का अभाव रहेगा।  29 मार्च को महावीर जयंती और 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। 31 मार्च को बैंक खुलेगी और 1 अप्रैल को रविवार और 2 को लेखाबंदी के चलते बैंकों में लेन-देन नहीं होगा। बैंकों की परेशानी यह है कि आरबीआई से 500 एवं 2000 के नोट कम आ रहे हैं। वे एटीएम में जितनी जरूरत है उतने नोट लोड नहीं कर पा रहे हैं। बैंकों द्वारा किए जा रहे तमाम दावों के बाद भी दिक्कतें बरकरार हैं। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई ने अघोषित रूप से बैंकों को दो हजार के नोट देना बंद कर दिया है। वहीं बैंकों का तर्क है कि वेतनभोगी कर्मचारी ज्यादा हैं, इसलिए माह के पहले हफ्ते में एटीएम पर दबाव रहता है। इस वजह से एटीएम कैश आउट हो जाते हैं। 

अगले हफ्ते मिलेगी राहत

बैंकिंग सेवा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आरबीआई अगले हफ्ते से बैंकों को एटीएम में डालने के लिए पर्याप्त कैश जारी करेगा । बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक आरबीआई के मौखिक निर्देश के बाद से ही बैंकों ने 2000 के नोट की ट्रे हटाने का काम शुरू किया था, लेकिन अब कैश की समस्या बढऩे के बाद कैश उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है। 
इनका कहना है 
सभी बैंक के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा चुका है। आने वाले दिनों में अवकाश के चलते भले ही बैंक बंद रहें। एटीएम में कैश की स्थिति बेहतर रहेगी। 
राकेश सूद, लीड बैंक मैनेजर,शिवपुरी 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!