Press "Enter" to skip to content

जज्बे को सलाम: पैर में तीन फ्रैक्चर फिर भी एम्बुलेंस में लेटकर किया पेपर सॉल्व

शिवपुरी। पोहरी निवासी हरिओम भार्गव जो कि हायर सेकंडरी एग्रीकल्चर का विद्यार्थी है और वह 22 मार्च को जब पेपर देने के लिए जा रहा था तभी उसकी बाइक में ऑटो ने टक्कर मार दी थी जिससे उसके पैर में तीन फ्रैक्चर आए और वह पिछले पाँच दिनों से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन 26 मार्च को उसका अगला पेपर था और उसने अपने दर्द को भुलाते हुए पेपर देनी की ठानी और उसने कल एम्बुलेंस में लेटे-लेटे ही अपना पेपर सोल्व किया। 
हरिओम ने बताया कि एक्सीडेंट होने के बाद मैं बिस्तर पर लेटे – लेटे यही सोचकर बहुत परेशान था कि मेरी साल बर्बाद हो जाएगी, मुझे कहीं से भी सहयोग की उम्मीद नहीं दिख रही थी, लेकिन डॉक्टर साहब ने मेरी बात सुनी और मेरी हौसला अफजाई करने के साथ एंबुलेंस का प्रस्ताव दिया तो मुझे उनकी बात जंच गई। इसके बाद मैंने सोमवार को शहर के नंबर दो स्कूल में लेटे-लेटे हायर सेकंडरी का फसल उत्पादन का पेपर दिया। स्कूल प्रबंधन ने मेरी सुविधा के लिए एक चपरासी भी मेरे पास खड़ा किया।

डॉक्टर ने दिखाई मानवता

हरिओम एमएम अस्पताल में उपचाररत है जब उसने डॉ. आरपी सिंह को अपनी  पीड़ा बयाँ की तो डॉ. सिंह ने उसे पेपर देने की सलाह दी और एम्बुलेंस उपलब्ध कराकर हरिओम को पेपर दिलवाया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!