
नर्सिंग की छात्रा रोशनी जाटव पुत्र पप्पू जाटव निवासी सेसई सड़क तह. कोलारस ने जनसुनवाई में पहुँचकर गुहार लगाई कि वह साक्षी नर्सिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूटी म्याना जिला गुना से चार वर्षीय नर्सिंग कोर्स कर रही है और उसने प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उसने बमुश्किल प्रथम वर्ष की फीस भरी, लेकिन वह आगे की फीस भरने की स्थिति में नहीं है। उसके द्वारा शिक्षा ऋण प्राप्त करने के लिए कई बैंकों में गुहार लगाई लेकिन उसी के साथ बहानेबाजी करते हुए मना कर दिया। रोशनी से मांग की है कि उसे किसी बैंक से शिक्षा ऋण दिलाया जाए जिससे वह अपनी आगे की पढ़ाई जा रही रख सके।






Be First to Comment