जलावर्धन योजना के पाइपों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र में फिजीकल कॉलेज के सामने रखे सिंध जलावर्धन योजना के पाइपों में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग भीषण रूप लेती जा रही थी। समय पर सूचना से मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।