Press "Enter" to skip to content

सनघटा सिंचाई योजना से 20 ग्रामों की 4 हजार 630 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित


खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया ने ऐर (सनघटा) मध्यम सिंचाई येाजना के संबंध में की चर्चा
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को मंत्रालय में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम राजौर के निकट ऐर (सनघटा) मध्यम उद्वहन सिंचाई योजना के संबंध में आयोजित बैठक में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम राजौर के निकट ऐर (सनघटा) मध्यम उद्वहन सिंचाई योजना की कुल लागत 15640.73 है। परियोजना के द्वारा 20 ग्रामों की 4 हजार 630 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। परियेाजना में आने वाले 350 हेक्टेयर वन भूमि में से 315 हेक्टेयर भूमि वन विभाग द्वारा चिंहित कर ली गई है। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव, राधेश्याम जुलानिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल एवं कलेक्टर तरूण राठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
श्रीमती सिंधिया ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को शिवपुरी जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित मुद्दो को तत्काल निराकरण कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित जो अन्य परियोजना एवं नलजल योजनाए संचालित है। लेकिन किसी कारणवश बंद है, उनको तत्काल मरम्मत कर चालू कराई जाए। इसके लिए स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिवपुरी शहर ने पेयजल समस्या के तत्काल निराकरण के भी निर्देश दिए।
इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्री जुलानिया ने निर्देश दिए कि उक्त परियोजना में वन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित मुद्दो को संबंधित प्रमुख सचिवों के साथ निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता तत्काल उक्त सिंचाई परियोजना के संबंध में विस्तृत सर्वे कराकर कार्य शुरू किया जाए। जिससे क्षेत्र के रहने वाले नागरिकों को पेयजल के साथ-साथ सिंचाई एवं निस्तारी कार्य के लिए पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कलेक्टर शिवपुरी को भूमि के अदला-बदली कार्य को भी तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!