
शिवपुरी। जिले के पिछोर बस स्टेण्ड पर आज उस समय भगदड़ पूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब बस स्टेण्ड पर खड़ी कमला बस अचानक ढरक गई बस स्टेण्ड पर बने एक मिष्ठान भण्डार में जा घुसी, इस दौरान बस ने तीन बाइकों को भी कुचल डाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर से इंदौर जाने वाली कमला बस क्रमांक यूपी 93 टी 0777 जब आज बस स्टेण्ड पर खड़ी थी तभी अचानक वह आगे की ओर ढरक गई और सामने ही बने गिर्राज मिष्ठान भण्डार में जा घुसी, इस दौरान बस के सामने खड़ीं तीन मोटर साइकिलें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दुकान का सामान पूरी तरह चकनाचूर हो गया, मगर गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।




