पैर फिसलकर कुएं में गिरी बालिका, मौत

शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम दिदावनी में आज 9 वर्षीय बालिका की कुएं में गिरने से मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाग्यश्री पुत्र ओमकार लोधी उम्र 9 साल निवासी दिदावनी अपने खेत पर गेहूं की बालें बीनने गई थी, बालिका जब कुएं पर पानी पीने गई तो उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई।