पानी खींचते समय बालिका गिरी कुएं में, मौत

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में मंगलवार को दोपहर के समय भारती पुत्र रतिराम पाल उम्र 9 वर्ष कुएं पर पानी भरने के लिए गई जब वह कुएं से पानी खींच रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जाकर गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।