
शिवपुरी। सिटी कोतवाली के ठकुरपुरा क्षेत्र में रवि पुत्र अमरलाल जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी ठकुरपुरा द्वारा बीती रात्रि 10 बजे कमल पुत्र लखन जाटव निवासी ठकुरपुरा से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे तो आरोपी को यह बात नागवार गुजरी और उसने रवि के साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




