10 दिन बाद भी बालक बेसुराग, अपहरण का प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 कृष्णगंज करैरा में रहने वाले अशोक पुत्र जगदीश प्रसाद सेन ने करैरा थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत उसका  17 वर्षीय पुत्र  अनिकेत सेन अचानक गायब हो गया है। उनके सभी संभव स्थलों पर तलाश कर ली, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को संदेह है कि उनके पुत्र को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।