चार के खिलाफ 307 का प्रकरण दर्ज, तीन गिरफ्तार
शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम करनगढ़ में महज खेत में गाय घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना गहरा गया कि आरोपी पक्ष ने फरियादी पक्ष पर कुल्हाड़ी, फर्सों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 307 हत्या प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीहोर थाना प्रभारी अजयसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदर सिंह पुत्र भानसिंह प्रजापति के खेत में नेकराम प्रजापति की गाय ने नुकसान कर दिया इसके बाद इंदर सिंह ने नेकराम की गाय को बाँध लिया। इस पर नेकराम, सीताराम, कप्तान और मुकेश प्रजापति ने कुल्हाड़ी, फर्सा से लैस होकर इंदर सिंह की माँ कमलोबाई और राधाकिशन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौर राधाकिशन के सिर में गंभीर चोट आई जबकि अन्य लोग भी घायल हो गए। राधाकिशन को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इंदर सिंह की रिपोर्ट पर से पुलिस ने नेकराम, सीताराम, कप्तान और मुकेश प्रजापति निवासीगण कनरगढ़ के खिलाफ धारा 307, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया और थाना प्रभारी श्री गुर्जर ने तत्परता दिखाते हुए चार में से तीन आरोपी नेकराम, कप्तान और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।






Be First to Comment