Press "Enter" to skip to content

नारी शक्ति भयमुक्त होकर जिये,ऐसे स्वछ समाज का निर्माण करे: एसपी पांडेय

जहाँ नारी शक्ति भय मुक्त होकर जिये,ऐसे स्वच्छ समाज का निर्माण करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है: पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय

शिवपुरी। छेड़छाड़ व अन्य महिला अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशाशन के साथ चलाई जा रही जनसंवाद के माध्यम से नारी सम्मान की शपथ ग्रहण मुहिम के दौरान उपस्थित युवाओ से कही। ‘कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य,महिला डेस्क प्रभारी कोमल परिहार,ब्रजेश सिंह तोमर,ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
आओ सँवारे अपनी शिवपुरी टीम द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ महिलाओं पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए निरन्तर चलाये जा रहे कार्यक्रमो की श्रंखला में एक कार्यशाला का आयोजन डा स्वप्निल माथुर के सोजन्य से नालंदा कोचिंग सेंटर राजेश्वरी रोड पर किया गया तथा महिलाओं पर अपराध न होने देने की शपथ भी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित सभी गणमान्य जनों को दिलवाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय जी, उप पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, रक्षित निरीक्षक अरविंद सिंह सिकरवार जी, वरिष्ठ पत्रकार एव समाजसेवी ब्रजेश सिंह तोमर, नगर निरीक्षक संजय मिश्रा , सूबेदार धर्म सिंह कुशवाह जी,महिला डेस्क प्रभारी कोमल परिहार जी की गरिमामई उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह तोमर ने ओर आभार प्रकट कोचिंग संचालक स्वप्निल माथुर ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!