Press "Enter" to skip to content

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री तोमर पोहरी में आयोजित अंत्योदय मेले में लेंगे भाग

     शिवपुरी- केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में 31 मार्च 2018 को प्रातः 11 बजे से एलएसजी काॅलेज के प्रांगण पोहरी में खण्डस्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया है। 
      कलेक्टर तरूण राठी ने मेले की तैयारियों एवं व्यवस्था के संबंध में आज स्थल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक श्री प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक  नरेन्द्र बिरथरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पोहरी  मुकेश सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!