यातायात प्रभारी ने की एक दर्जन से अधिक वाहनों पर चालानी कार्यवाही

file photo

शिवपुरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज कोर्ट रोड पर यातायात प्रभारी श्री कुशवाह द्वारा वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान उन्होंने 15 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 3750 रुपए का समन शुल्क वसूल किया। इस दौरान उन्होंने हाथ ठेला बालों को हटया। यहां बताना होगा कि यातायात विभाग की सूबेदार गायत्री इटोरिया द्वारा कल आधा दर्जन वाहनों पर कार्यवाही की।