पिछले तीन दिन से ग्वालियर में रहकर जीवाजी यूनिवर्सिटी के चक्कर काट रही थी छात्रा
शिवपुरी। पीजी कॉलेज शिवपुरी की छात्रा पूनम पुरोहित ग्वालियर में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के दफ्तर में पहुँचकर जोर से रोने लगीं। छात्रा ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से परीक्षा नियंत्रक, डिप्टी रजिस्ट्रार दफ्तर के चक्कर लगा रही है। उधारी के पैसों से होटल में ठहरी हुई थी, लेकिन वह भी खत्म हो गए, सड़क पर कहाँ रहूंगी, जबकि अधिकारी कह रहे हैं कि हड़ताल खत्म होने पर ही डिग्री मिलेगी। 1 अप्रैल को उसे अपने वेरीफिकेशन के लिए दस्तावेज पुलिस कंट्रोल रूम आगरा में जमा करना है अन्यथा उसकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। छात्रा की सुनकर कुलपति कुलसचिव कार्यालय पहुँची। उन्होंने रजिस्ट्रोर डॉ. आनंद मिश्रा से कहा कि किसी भी तरह छात्रा की डिग्री तैयार करवाइए। अगर बाहर से कोई कर्मचारी बुलाना हो तो भी बुलाइए। इस प्रकार देर शाम 8 बजे तक छात्रा को डिग्री और मार्कशीट मिली।
कर्मचारी नेताओं ने जताया विरोध
जैसे कर्मचारी नेताओं को जानकारी लगी कि विवि अधिकारी छात्रों को डिग्री औश्र मार्कशीट दिला रहे हैं तो दैवभो कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने अपना विरोध दर्ज कराया। मामले में कुलसचिव का कहना था कि हड़ताल के कारण छात्रों की नौकरी दांव पर लगी है। हमारे अधिकार में जितना हेागा, छात्रों की मदद करेंगे।






Be First to Comment