
शिवपुरी। 11 मई को आयोजित होने वाले सैन समाज के विवाह सम्मेलन को लेकर बीते रोज गुरूद्वारा चौराहे पर स्थित छुन्नू मुन्नू मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ लोगों की सहमति से विवाह सम्मेलन की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में मनीष सैन ठर्रा वालों को मनोनीत किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर ओमी सैन, कोषाध्यक्ष राजू सैन टेशन वाले, सचिव ब्रहृमा सैन मड़ीखेड़ा वाले को बनाया गया है। बैठक में कार्यकारिणी सहित आयोजित विवाह सम्मेलन को लेकर भी कई निर्णय लिए गए। वहीं विवाह सम्मेलन के लिए स्थान चयन को लेकर आगामी बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष धनीराम सैन धन्नू, सीताराम सैन पारिक खुड़ा, लालचंद सैन, हजारी सैन, रमेश सैन, मातादीन सैन, सुरेश सैन, शिवदयाल सैन, गोविंद सैन, काशीराम सैन, सरवन सैन, मनीष सैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित थे।






Be First to Comment