Press "Enter" to skip to content

पॉवरफुल डीपीसी एक बार फिर से शिवपुरी में कुर्सी संभालने की तैयारी में, एक-दो दिन में नियुक्ति के आसार

उपचुनाव में शिकायत के बाद हटाया गया था दुबे को 
शिवपुरी। शिवपुरी में पदस्थ डीपीसी शिरोमणि दुबे जिन्हें कि कोलारस विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस की शिकायत के बाद हटा दिया गया था उन्हें फिर से शिवपुरी में पदस्थ किए जाने की तैयारी चल रही है। कांग्रेस ने शिकायत की थी कि श्री दुबे भाजपा के प्रचार में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दुबे की शिवपुरी में एक दो दिन में नियुक्ति के आसार हैं। वर्तमान में डीपीसी का प्रभार जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल के पास है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरोमणि दुबे को हटाने के लिए कई मुहिमें चली, लेकिन हर मुहिम उनके प्रभाव के चलते बेअसर रही। यहां तक कि शिक्षामंत्री तक ने उन्हें हटा दिया था, लेकिन इसके बाद भी वह शिवपुरी में जमे रहे और उपचुनाव के कारण कांग्रेस ने शिकायत की थी कि श्री दुबे भाजपा के पक्ष में खुलेआम काम कर रहे हैं। वह भाजपा के लिए शिक्षकों की बैठकें करवा रहे हैं। चुनाव आयोग से की गई इस शिकायत के बाद श्री दुबे को न केवल शिवपुरी से हटा दिया था बल्कि उन्हें यह भी निर्देश दिए थे कि वह भोपाल में सुबह शाम हाजिरी देें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!