गायब लड़की के परिजनों ने संदेही लड़के के भाई को बनाया बंधक, मैला खिलाने का आरोप

शिवपुरी। कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई में आमने-सामने रहने बाली एक लड़की और एक लड़का अचानक गायब हो गए। लड़की के परिजनों को संदेह है कि उनके घर के सामने रहने वाला लड़का ही उनकी लड़की को भगाकर ले गया है। घटना से आक्रोशित लड़की के परिजन रात्रि में लड़के के भाई को पकड़कर अपने घर में बंधकर बना लिया। लड़के के परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उनके बेटे को मैला खिलाया है। खासबात यह है कि इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।