बाइक लेकर भागे चोर

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र में कमलकांत शर्मा पुत्र

रमाकांत शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी शिवकॉलोनी पोहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत रात्रि 9 बजे उसकी मोटरसाइकिल गोदाम के बाहर आदर्श विद्यालय के पास खड़ी हुई थी तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया। आसपास देखने पर कोई सुराग नहीं लग सका। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।