
शिवपुरी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज पोहरी में भुजरिया तालाब में जलाभिषेक अभियान एवं जल संसद कार्य का शुभारंभ किया। उन्होनें इस मौके पर नागरिकों से आवहन किया कि पानी का संरक्षण एवं संर्वधन करना होगा। उन्होनें इस दौरान कन्यापूजन भी किया। उल्लेखनीय है कि जलाभिषेक अभियान के तहत भूजरिया तालाब का गहरीकरण का कार्य किया जाएगा। जिससे वर्षा ऋतु में वर्षा का पानी अधिक से अधिक संग्रहण हो सके।
श्री तोमर ने इसके पूर्व मचाखुर्द पोहरी में 80 लाख की लागत से निर्मित किए गए ग्रामीण खेल स्टेडियम का लोकापर्ण कर अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम के बनने से स्थानीय स्तर पर ही खिलाडिय़ों को खेलो के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। जिससे वे अपनी खेल प्रतिभा का अच्छे ढंग से प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा गोकुल महोत्सव के तहत गांव-गांव जाने वाले रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी, कलेक्टर श्री तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डे, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, माखनलाल राठौर, वीरेन्द्र रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सरपंच, पंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।






Be First to Comment