
शिवपुरी। शुक्रवार को महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले जमील पुत्र मोहम्मद खान अपनी पत्नी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिलन वाटिका में गए हुए थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर पत्नी का बैग चोरी कर लिया। बैग में सोने चाँदी के जेवरात सहित नगदी रुपए रखे हुए थे। चोरी गए सामान की कीमत 90 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया।






Be First to Comment