
शिवपुरी। फतेहपुर क्षेत्र में स्थित सीताराम पुत्र छोटेलाल लखेरा निवासी शंकर कॉलोनी की हार्डवेयर की दुकान है। अज्ञात चोर दुकान की दीवार की ईंट खिसकाकर दुकान में रखे ताबें की लीड, बैल्डिंग लीड एवं नगदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 70 हजार रुपए आंकी है। फरियादी ने शनिवार को कोतवाली पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment