Press "Enter" to skip to content

पाल बघेल समाज का सामूहिक विवाह सममेलन 18 अप्रैल को

Turn off for: Hindi
शिवपुरी-पाल बघेल समाज शिवपुरी द्वारा सामूहिक विवाह का सम्मेलन का आयोजन 18 अप्रैल को खेरे वाले हनुमान मंदिर के सामने सतनवाड़ा पर आयोजित किया जाएगा।

विवाह सम्मेलन समिति के सचिव नेपाल सिंह बघेल पत्रकार ने दी जानकारी में बताया कि दहेज प्रथा पर रोक लगाने और बाल विवाह जैसी कुरुति को खत्म करने के उद्देश्य से पाल बघेल समाज शिवपुरी द्वारा प्रति वर्ष विवाह योग्य बालक बालिकाओं के विवाह हेतु समम्मेल आयोजित किया जाता है। सम्मेलन में बधू की उम्र 18 वर्ष तथा वर की उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त आयुसीमा को पूर्ण करने वाले बालक बालिकाओं के पंजीयन समाज बंधु समम्मेल समिति के कार्यालय ग्वालियर बायपास पर कर सकते हैं। सम्मेलन समिति द्वारा वर पक्ष से 11000 तथा वधु पक्ष से 10000 रुपये पंजीयन राशि जमा कराई जाएगी।सम्मेलन में नशा करके आने पर प्रतिबंध रहेगा, सम्मेलन में प्रतिभोज का आयोजन 18 अप्रैल को शाम 5 बजे से शुरू होगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!