Press "Enter" to skip to content

मुरैना जा रहा आरएएफ जवानों से भरा वाहन पेड़ से टकराया, चार जवान घायल

शिवपुरी। एससीएसटी एक्ट में संशोधन के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में उपजी हिंसा के चलते भोपाल से मुरैना में स्थिति काबू करने के लिए जा रहे आरएएफ जवानों से भरा एक वाहन आज सुबह सुभाषपुरा गांव के आगे हाईवे पर एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार चार जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के अनुसार कल भोपाल से हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में शांति बहाली के लिए आरएएफ की एक टुकड़ी रवाना की गई। जो आज सुबह सुभाषपुरा से होती हुई ग्वालियर के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 100 जवान अलग-अलग वाहनों में सवार थे। जिनके खाने पीने का सामान लेकर एक वैन काफिले के साथ चल रही थी। बताया जाता है कि सुबह करीब 8 बजे के लगभग वैन चला रहे चालक नीत कुमार की आंख लग गई और वैन रास्ता भटककर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में चालक नीत कुमार सहित जवान सतीश कुमार, अमरसिंह और देशराज घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस और उनके साथ मौजूद अन्य जवानों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें शिवपुरी रैफर कर दिया गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!