Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस आपसी गुटबाजी से मुक्त हो जाए तो पोहरी विधानसभा सीट से जीत मुश्किल नहीं

एआईसीसी के समन्वयक दिलीप शर्मा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

शिवपुरी। एआईसीसी के समन्वयक दिलीप शर्मा ने पोहरी की सिंघल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बताया कि पोहरी ब्लॉक में तीन मंडल, दस सैक्टर और एक ब्लॉक का गठन किया गया है। इनकी कमेटियों का गठन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए जुटना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विधानसभा क्षेत्र में आपसी गुटबाजी से मुक्त हो जाए तो 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत मुश्किल नहीं है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा चुनाव के लिए उनकी सक्रियता बढ़ाने की दृष्टि से एआईसीसी के कॉर्डिनेटर दिलीप शर्मा ने पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पोहरी, मुडख़ेड़ा, बैराड़ आदि में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पोहरी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह एकजुट होकर अभी से कांग्रेस की जीत के लिए समर्पित भावना से काम करना शुरू कर दें। पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि चुनाव मे टिकट किसे भी मिले हमें पार्टी की जीत के लिए काम करना चाहिए। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता को बढ़ाना चाहिए। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश धाकड़ ने कहा कि जीत का मूलमंत्र पार्टी की एकता है। हमें आज भी पोहरी में जनता का समर्थन प्राप्त है, लेकिन आपसी फूट के कारण कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव से पोहरी में हार रही है। मुख्य अतिथि दिलीप शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि पार्टी में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं बल्कि संगठन महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जिसके जीतने की सर्वाधिक संभावना होगी पार्टी उसे ही टिकट देगी। कांग्रेस नेता एनपी शर्मा ने मुडख़ेड़ा स्थित निवास स्थान पर दिलीप शर्मा का स्वागत किया। कार्यकर्ता बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नता केशव सिंह तोमर, एनपी शर्मा, सुरेश राठखेड़ा, हरिवल्लभ शुक्ला, विनोद धाकड़, गजराज सिंह, आफाक खान, राजेंद्र पिपलौदा, परवेज अंसारी, मोहन सिंह यादव, जगदीश अगर्रा, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, उत्तम सिंह गुर्जर, माताचरण शर्मा, अवतार शर्मा, विवेक शर्मा, रवि शर्मा, प्रहलाद धामोरा, हरविलास यादव, अजीज अंसारी, अनिल भार्गव, अखिल शर्मा, बादामी यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!