शिवपुरी। बम्हारी थाना क्षेत्र के करई कॉलोनी सुरवाया निवासी आकाश पुत्र

रामसेवक आदिवासी उम्र 18 वर्ष ने विगत देर शाम अपने कमरे में फाँसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




