

मतदान केंद्र स्तर पर मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती
शिवपुरी। आजादी के बाद दो ही दल है जिनकी अपनी विचारधारा है एक कम्युनिस्ट पार्टी व दूसरी भारतीय जनता पार्टी।हमारे पूर्वजों ने अपनी विचारधारा के लिए अपने दो अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय जी को खोया है यह हमारी पूर्वजो की ही पुण्याई है कि आज भारत मे पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बाली भाजपा की सरकार है।
मध्यप्रदेश भाजपा ने यह किसान सम्मान यात्रा किसान मोर्चा को आगे रखकर की है हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओ को स्वप्रेरणा से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिये ।कांग्रेस की सरकार के समय 750 रु कुंटल गेंहू खरीद की जाती थी जबकि आज भाजपा की शिवराज सरकार 2000 रु कुंटल खरीद रही है जो तीन गुना है यह किसानों की मेहनत का ही प्रतिफल है कि मध्यप्रदेश ने कृषि उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ते हुए देश मे प्रथम व पांचवी बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त किया है एवं वित्त मंत्री ने भी बजट के दौरान कहा कि कृषि की लागत मूल्य का 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर सरकार समर्थन मूल्य तय करेगी एवम आगामी समय मे खेती को लाभ का धंधा बनाकर कृषि आय को दो गुना करने का लछ्य है यह बात हमे किसान सम्मान यात्रा के दौरान जन जन के बीच पहुचाना होगी। उक्त उद्बोधन भाजपा के प्रदेश महामंत्री ब बैठक में मुख्य अतिथि श्री बंशीलाल गुर्जर ने व्यक्त किए। भाजपा की जिला बैठक भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह यादव, श्री राजेश सोलंकी, श्री जयप्रकाश राजोरिया, जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव के विशिष्ट आतिथ्य एवँ भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा बूथ-मंडल स्तर ,जिला स्तर पर करणीय कार्य दिए गए हैं जिसको हमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर भाजपा की इकाई गठित कर सुचारू रूप से कार्यक्रम संपन्न हो इस निमित्त संगठन के निर्देश पर बूथ मैनेजमेंट कार्य हेतु जिला प्रभारी पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे, वर्ष भर के 6 करणीय कार्य हेतु जिला प्रभारी पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, जिला व मंडल बैठक के लिए राज्यमंत्री राजू बाथम, प्रधानमंत्री की मन की बात माह के अंतिम रविवार को सुनिश्चित करने हेतु श्री दिलीप मुद्गल ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी द्वारा माह के द्वितीय रविवार को दिल से कार्यक्रम हेतु डॉक्टर अरविंद बेडर को प्रभारी नियुक्त किया है जो प्रत्येक मंडल के मतदान केंद्र तक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हो यह सुनिश्चित करेंगे।
संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक मतदान केंद्र पर मनाए जाने का निर्णय लिया है इसी के साथ 5 अप्रैल से शिवपुरी जिले में किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ हो कर विधानसभाओं में मंडल ,ग्राम पंचायत होते हुए 15 अप्रैल को समापन विधानसभा बार किया जाएगा एवं 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस पर समरसता दिवस के रुप में ग्राम नगर केंद्र मतदान केंद स्तर मनाया जाएगा और आगामी 5 मई को जिले की 600 ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रत्येक मतदान केंद्र से युवा मोर्चा के सुपर 11 की टीम ,10 किसान प्रहरी ,पांच महिला सदस्य की टीम एवँ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि भाजपा सत्ता को साध्य नहीं मानती बल्कि साधन मानती है सत्ता साधन है महिलाओं के सम्मान गरीब शोषित पिछड़े के कल्याण का। पूर्व बीज विकास निगम अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से भाजपा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर जुट जाएं और हम अपना बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे आने वाले विधानसभा चुनाव आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण है इसलिए हमें अपने बूथ पर मजबूत होते हुए संगठन का विस्तार करना है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमी गुरु एवं आभार अशोक खंडेलवाल ने व्यक्त किया
इस जिला बैठक में राज्य मंत्री राजू बाथम, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, नरेंद्र विरथरे, वीरेंद्र रघुवंशी ,रमेश खटीक ,प्रीतम लोधी ,भैया साहब लोधी, जिला महामंत्री श्री जगराम सिंह यादव , जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रावत रिझारी, हेमंत ओझा,मंजुला जैन, अनुराग असथाना ,देवेंद्र श्रीवास्तव, अमित भार्गव डॉक्टर राकेश राठौर, श्रीमती लक्ष्मी जाटव ,श्रीमती सरोज धाकड़, शिव सिंह यादव, श्री कपिल जैन,भानु दुबे, सोनू विरथरे ,मुकेश सिंह चौहान, धनपाल यादव, महेश आदिवासी ,नफीस खान, हेमपाल दांगी, हरवीर सिंह चौहान, सुनील गुप्ता ,जय प्रकाश सोनी ,विपिन खमरिया, मुरारी लाल धाकड़ ,रामबाबू मंगल,श्री हरिनारायण कुशवाहा, केशव कलावत , भानु जैन, बनवारीलाल श्रीवास्तव बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित हुए।






Be First to Comment