महाराष्ट्र महिला मण्डल का चैत्र हल्दी कुंकू 8 को

शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी के महिला मण्डल का चैत्र हल्दी कुंकू कार्यक्रम 08 अप्रेल रविवार को शाम 6 बजे श्री गणेश मन्दिर पर आयोजित किया गया है। महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती रजनी चांदोरकर नें बताया कि हल्दी कुंकू आयोजन में सभी महिलाएं माँ गौरी का सामूहिक रूप से पूजन करके, हल्दी कुंकू कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। यह आयोजन सांयकाल 8 बजे तक चलेगा। इसके अलावा सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी। जिस किसी परिवार को सामुहिक हल्दी कुंकू में भाग लेना है वह निम्नांकित स्थानों क्रमश: फिजीकल क्षेत्र में सारिका सिंखेडकर, न्यू ब्लॉक में नीलम जावडेकर तथा पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में श्रीमती करूणा नेवासकर पर अपनी सूचना दर्ज करावें। महिला मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम जावडेकर व सचिव श्रीमती वंदना वांगीकर नें सभी महाराष्ट्रीयन महिलाओं से उत्साह पूर्वक भाग लेने का आग्रह किया है।