Press "Enter" to skip to content

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 28 को कार्यकर्ताओ से करेंगे संवाद / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर जिले में आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया 27 फरवरी को रात्रि में 10 बजे शिवपुरी पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उपरांत राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 28 फरवरी को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सर्किट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष- उपाध्यक्ष, नगर पालिका- नगर परिषद के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत -जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सदस्य एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत सिंधिया यहां से गुना के लिए रवाना हो जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!