Press "Enter" to skip to content

चर्चित अनाथ आश्रम मामले में: नाबालिग आरोपी दोषमुक्त

शिवपुरी। प्रदेश भर में चर्चित रहा अनाथ आश्रम दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने नाबालिग आरोपी को दोषमुक्त कर दिया है। यह निर्णय विशेष सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार वर्मा ने सुनाया है। जबकि अन्य आरोपी शैला अग्रवाल व उसके पिता केएन अग्रवाल और विक्षिप्त भाई राजू को लेकर सुनवाई जारी है। 
ज्ञात हो कि वर्ष 2016 में शकुंतला परमार्थ समिति के नाम से पटेल नगर में संचालित आश्रम से पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की शिकायत के बाद छापामार कार्यवाही की थी जहां से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामाग्रियां बरामद हुई थीं। वहीं पुलिस ने आश्रम संचालिका शैला अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसका पिता केएन अग्रवाल और विक्षिप्त भाई राजू जो बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करता था वह फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने बमुश्किल गिरफ्तार किया था। बाद मेें उक्त सभी आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया था। चूंकि घटना के समय नाबालिग आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम थी जिसके चलते जुबेनाई जस्टिस एक्ट के नवीन प्रावधानों के अनुसार उसका विचारण विशेष सत्र न्यायालय शिवपुरी में बाल अवचारी के रूप में किया गया। जहां विशेष सत्र न्यायाधीश अरूण वर्मा ने मामले में सुनवाई की और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य को विश्वसनीय न मानते हुए बाल अवचारी को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!