
शिवपुरी। खटका मेले के सफल संचालन में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस जवानों ने 40 हजार से अधिक लोगों की विशाल भीड़ को नियंत्रित किया जिससे जनता ने मेले और दंगल का भरपूर आनंद उठाया। खटका मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा और सचिव अनिल कुमार ने बताया कि सुरक्षा की कमान बेहतरीन ढंग से संभालने के कारण समिति एसडीओपी पोहरी और थाना प्रभारी बैराड़ तथा उनकी टीम का सम्मान करेगी तथा इस सिलसिले में शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के करकमलों से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान होगा।




