Press "Enter" to skip to content

बैठक में तय हुआ धूमधाम से मनेगी 13 को सेन जयंती

शिवपुरी। 13 अप्रैल को मनाई जाने वाली सेन जयंती को लेकर कल नाई की बगिया में समाज के युवाओं द्वारा एक बैठक आहुत की गई। जिसमें युवा सेन समाज के पदाधिकारियों ने जयंती को लेकर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उक्त जानकारी युवा सेन समाज के पदाधिकारी ब्रहमा सेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जयंती को बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा और इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिनमें सुंदरकाण्ड और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वहां प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। जयंती नाई की बगिया में नारायणी माता मंदिर पर मनाई जाएगी। जिसकी तैयारियों में समाज का युवा वर्ग जुट गया है और आयोजित सभी कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने के हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं। बैठक में हजारी लाल सेन, संतोष सेन आईडी पुलिस, मातादीन सेन, आशीष सेन (आशू) मयंक उर्फ मोंटी सेन, रिंकू सेन, हिर्देश सेन, मोनू सेन, संजू सेन, गौरव सेन, हरवंश सेन,रामकुमार सेन, सोनू सेन, गिर्राज सेन, गणेश सेन ,नितेश सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!