Press "Enter" to skip to content

पत्रकार से अभद्रता पर कलेक्टर-एसपी के सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

शिवपुरी- एक न्यूज चैनल के संवादददाता के.के.दुबे के साथ गत रोज आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री शेख हसरूद्दीन द्वारा की गई अभद्रता एवं देख लेने की धमकी के मामले को लेकर अंचल के पत्रकारों ने एक ज्ञापन कलेक्टर तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को सौंपा। इस ज्ञापन में पत्रकारों साथियों ने मांग की है कि आरईएस के कार्यपालन शेख हसरूद्दीन पर ठेकेदार संजय रघुवंशी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाए और पत्रकारों से अभद्रता एवं देख लेने की धमकी को लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उचित कार्यवाही की जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में मप्र मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष धु्रव शर्मा, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), मनीष भारद्वाज, रशीद खान, योगेन्द्र जैन, दीपक अग्रवाल, राम यादव, एसएस चौहान, विजय शर्मा, अन्नू श्रीधर, वीरेन्द्र राठौर, जकी खान, साकिर अली मामू, अशफाक खान, पवन राठौर, छोटू, नरेन्द्र कुशवाह, आर.बी.बाथम, भानू शर्मा, कल्लू रजक आदि सहित अन्य पत्रकारसाथी शामिल रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर-एसपी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!