Press "Enter" to skip to content

मन की कल्पना को बच्चों ने उकेरे कागजों पर आकर्षक पेंटिग्स, अभिभावकों ने सराहा

गीता पब्लिक स्कूल की ड्राइंग एग्जीबिशन में लगी एक से एक पेंटिंग्स

शिवपुरी-बच्चों ने अपने मन को कागजों पर उतारा और उन्हें रंगों के स्वरूप में सजाकर पेंटिग्स का आकार दिया। बच्चों के इन्हीं मन के कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से गीता पब्लिक स्कूल में ड्राइंग एग्जीशिन(चित्रकला प्रदर्शनी) को प्रदर्शित किया जिसमें बच्चों के आकर्षक चित्र ना केवल शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण का संदेश दे रहे बरन् उन बच्चों की प्रतिभा भी इस प्रदर्शनी में नजर आ रही है जो भावी भविष्य में कुछ कर गुजरने का माद्दा रखते है। गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताते है कि गीता पब्लिक स्कूल में वार्षिक ड्राइंग एग्जाम में विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई सिलेक्टेड पेंटिंग्स को स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक एग्जिबिशन लगाकर के  प्रस्तुत किया गया है, इसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक की विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सिलेक्टेड प्रिंटिंग को लिया गया। जिसमें बच्चों ने विश्व शांति, मित्रता, माता-पिता, पौधरोपण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, घर-परिवार, बाजारवाद, फूल, पत्ते आदि को लेकर अपने चित्रों को उकेरा और उन्हें कांगजों में रंगीन आकार देकर रंगों से भरा। यह प्रदर्शनी जन-जन के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है जहां विद्यालय आने वाले अभिभावक इस पेंटिंग्स को देखकर इसे सराहते हुए नजर आ रहे है। विद्यालय संचालक श्री शर्मा कहते है कि बच्चों की प्रतिभा को निखारकर उसे प्रोत्साहित करना ही हमारा काम है और बच्चों को आगे बढऩे का अवसर मिले, उनकी पेंटिग्स ना केवल शिवपुरी बल्कि दूर-दराज तक पहुंचे और प्रदेश और देश में इन पेंटिग्सों को अन्य प्रदर्शिनियों में भेजा जाए इसे लेकर हम कार्य करेंगें। इन पेंटिग्स से बच्चों ने अपने कौशल प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!