Press "Enter" to skip to content

पत्नी नहीं थी सुंदर, करना चाहता था दूसरी शादी इसलिए पति ने पूजा के बहाने जॉर्ज कौशल के घने जंगलों में गला दबाकर की हत्या

20 फरवरी को जंगलों में मिला था मृतिका का नरकंकाल

(केदार सिंह गोलिया) शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में अपने मायके में रह रही सोमवती पत्नी सरवन जाटव निवासी पिपरघार का 20 फरवरी को जॉर्ज कौशल कोठी के पास नेशनल पार्क में नरकंकाल मिला था। तत्समय पुलिस ने मर्ग की कायमी कर जाँच शुरू की गई। मामले की जाँच में एसडीओपी जीडी शर्मा ने तमाम साक्ष्यों के आधार पर पाया कि महिला के पति सरवन जाटव ने ही उसकी हत्या की है। जाँच के बाद आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी जिसे पुलिस ने कमलागंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सोमवती की हत्या का कारण पूछने पर सरवन ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवती सुंदर नहीं थी और वह दूसरी शादी करना चाहता था इसलिए उसने उसकी गला दबाकर हत्या की थी।

इस तरह उतारा मौत के घाट

3 नवम्बर 2017 को सरवन ने सोमवती को पूजा करने के बहाने मायके से विष्णु मंदिर के सामने बुलाया और वहीं से ऑटो में बिठाकर बांकड़े मंदिर के पहले गेट तक ले गया, वहाँ से जंगल के रास्ते जॉर्ज कैसल कोठी के पास घने जंगल में ले गया और उसने कहा कि लेट जा पूजा करनी है जब सोमवती लेट गई तब उसने कहा कि आँख बंद करके राम-राम भजो सोमवती के आँखें बंद करते ही वह उसकी छाती पर बैठ गया और दोनों हाथों से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

अंधे कत्ल का खुलासा करने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

अंधे कत्ल का पर्दाफास करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के मार्गदर्शन में गठित टीम में फिजीकल थाना प्रभारी विकास यादव, आर. छविराज मिश्रा, शांतिनाथ मिश्रा, राजेन्द्र शर्मा, रशीदउद्दीन, कोमल, ओमप्रकाश, भोला सिंह, शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!