15 दिन पहले घर से रफूचक्कर हुआ प्रेमी युगल बेसुराग

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सौनर में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को विगत 22 मार्च की रात्रि गाँव का ही रहने वाला रमतो पुत्र बद्दू जाटव बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने दोनों की खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगने पर किशोरी के पिता ने कल थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लड़के के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।