Press "Enter" to skip to content

कम्यूनिटी हाल में महासत्संग का आयोजन 9 अप्रैल को

Turn off for: Hindi
सतपाल जी महाराज की शिष्या अंबालिका बाई होंगी मुख्य प्रवाचक

शिवपुरी।शिवपुरी के गांधी पार्क में स्थित कम्यूनिटी हाल में 9 अप्रैल  को महासत्संग का आयोजन रखा गया है। जो कि दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 4 बजे तक चलेगा। महासत्संग में सतपाल महाराज की शिष्या अंबालिका बाई मुख्य प्रवाचक होंगी। यह महासत्संग कार्यक्रम मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है। मुख्य प्रवाचक के रूप में यहां पर अंबालिका बाई, महात्मा वीतरागानंद जी के अलावा और भी शिष्यगण उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश बताते हुए दिनेश राठौर ने कहा कि लोगों में प्रभु नाम स्मरण और जप करते हुए कष्टों  से मुक्ति पाने के साथ ही प्रगति पथ पर अग्रसर होने की भावना को जागृत करना है। मानव उत्थान सेवा समिति के डॉ.बीके शर्मा, डॉ. तुलाराम यादव राजेंद्र सिंह सेंगर, दिनेश राठौर,इंजीनियर महेश उपाध्याय,वीएल गोयल, मोहन राठौर,राजेश राठौर, शिवचरण राठौर, राजेंद्र सूर्यवंशी  आदि ने सभी धर्मप्रेमीजनों से महा सत्संग में शामिल होकर धर्मलाभ  उठाने का आग्रह किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!