
शिवपुरी। जिले की बदरवास और पिछोर पुलिस ने कल अपने-अपने क्षेत्रों के दो स्थानों पर छापा मार कर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 5770 रूपए बरामद किए हंैं। पुलिस ने दोनों मामलो में 13 जुआ एक्ट के तहत कायमी की है।
जानकारी के अनुसार पहली कार्यवाही दोपहर 3:45 पिछोर पुलिस ने ग्राम सान्हा में की। जहां से दो आरोपी नरेंद्र पुत्र जगन्नाथ लोधी निवासी बमना और चंद्रप्रताप पुत्र सेनपाल सिंह चौहान निवासी पिछोर को हार जीत का दाव लगाते हुए गिरफ्तार किया। जिसके पास से 1770 रूपए पुलिस ने बरामद किए हैं। जबकि दूसरी कार्यवाही बदरवास पुलिस ने रेलवे ट्रेक के किनारे मरघट शाला के पास चल रहे जुए के फड़ पर की। जहां से गोपाल पुत्र नारायण कुशवाह, रामनिवास पुत्र रामप्रकाश कुशवाह, राजेश पुत्र रायसिंह कुशवाह, सुरेश पुत्र राधे कुशवाह निवासी गोपाल मोहल्ला को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 हजार रूपए जब्त किए।






Be First to Comment