एक बार फिर दोशियान का दावा शाम तक शहरवासियों को मिलेगा फिल्टर पानी

शिवपुरी। पिछले कई दिनों से शहर में पानी सप्लाई का आश्वासन दे रही दोशियान कंपनी ने आज फिर शाम तक शहर की चार टंकियों में फिल्टर पानी भरने का दावा किया है। दोशियान के महाप्रबंधक महेश मिश्रा का कहना है कि जो चार लीकेज उन्हें मिले थे वह सभी ठीक कर लिए गए हैं। सिर्फ एक लीकेज जो एनटीपीसी कॉलेज के सामने बीएसएनएल की केबिल क्रॉस होने के कारण हुआ था उसे ठीक किया जा रहा है अगर सब ठीक रहा तो शाम तक शहर में पानी पहुंच जाएगा और शहर के गांधी पार्क, चीलौद, सब्जी मंडी और ठकुरपुरा की पानी की टंकियों को भरा जाएगा और उसके माध्यम से शहर की लगभग आधी आबादी को पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।