Press "Enter" to skip to content

युवती की दबंगई पहले लड़के में मारी टक्कर फिर की उसकी पिटाई, जब मन नहीं भरा तो भाई को बुलाकर पिटवाया-देखें वीडियो

शिवपुरी। अक्सर देखा जाता है कि लड़कियों के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए जिम्मेदार लड़कों को ठहराया जाता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। ऐसा ही मामला आज विवेकानंद क्षेत्र में देखने को मिला। गाँधी पार्क की ओर से गंदर्र्भ यादव अपनी साइकिल से विवेकानंद कॉलोनी की ओर जा रहा था तभी विवेकानंद कॉलोनी की ओर से अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 33 एमएम 5101 पर सवार होकर एक युवती कानों में एयर फोन लगाकर आ रही थी जिसने गंदर्र्भ में टक्कर मार दी जिससे गंदर्भ की साइकिल का आगे का पहिया टेड़ा हो गया। इसके बाद लड़की ने युवक में चांटा मार दिया और अपने भाई को फोन लगाया तो वह भी अपने एक साथी के साथ वहाँ आ धमका और उसने भी बिना सोचे समझे लड़के के साथ मारपीट कर दी। राहगीरों की सूचना पर दो 100 डायल वाहन मौके पर आ गए, लेकिन किसी ने लड़के की सुनवाई नहीं की। जाते-जाते में भी लड़की के भाई ने गंदर्भ में और चांटा मार दिया। लड़की के भाई का नाम कुशल भाटिया बताया जा रहा है जो कि विवेकानंद कॉलोनी में रहता है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!