Press "Enter" to skip to content

मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय, दो चोरी

शिवपुरी। जिले में मोटर साइकिल चोर गिरोह सक्रिय बना हुआ है और

जिले के विभिन्न थानों में लगभग प्रतिदिन कहीं न कहीं से मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण दर्ज होते हैं, लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इसी क्रम में चोरों ने पिछोर और बैराड़ थाना क्षेत्रों में फिर से दो मोटरसाइकिलों का अपना निशाना बनाया है। 

पहली घटना- पिछोर में स्थित एसबीआई के कियोस्क बैंक के सामने से अज्ञात बदमाश मौका पाकर जितेन्द्र पुत्र ब्रजलाल पनोरिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बसई माता मोहल्ला वार्ड 9 दतिया की पेशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 93 एसी 2333 को ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
दूसरी घटना-बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झलवासा में महाराज सिंह पुत्र हरीलाल धाकड़ के घर से कोई अज्ञात बदमाश 27 मार्च को उसकी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गए, महराज सिंह द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो कल थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!