Turn off for: Hindi
शिवपुरी-भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मतदान केन्द्रों पर पार्टी

का भगवा ध्वज लगाकर बौद्धिक कार्यक्रम किये। बौद्धिक कार्यक्रम में पार्टी का इतिहास कार्यकर्ताओं बताया बूथ प्रभारी के साथ पार्टी के वरिष्ठजन एवम पदाधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम मे शामिल हुए।
खरेह में स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कार्यकर्ताओ को बताया भारतीय जनता पार्टी की लंबी एवं संघर्षपूर्ण यात्रा पर चर्चा करने का आज अवसर है यह यात्रा केवल 38 वर्षों की नहीं है इस यात्रा का आरंभ 21 अक्टूबर 1951 को जनसंघ की स्थापना के साथ हुआ था एवं इसके प्रथम अध्यक्ष माननीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे इस प्रकार यह यात्रा निरंतर चलते हुए आज 67 वर्ष हो गए हैं एवं भाजपा की यात्रा को 38 वर्ष हुए।
भारतीय जनता पार्टी का पूरा इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है धर्मनिरपेक्षता एवं तुष्टीकरण का मुखर विरोध हमारी विशेषता रही है । विश्व पटल से पिछली शताब्दी में विफल हुए साम्यवाद , पूंजीवाद एवं तथाकथित समाजवाद से अलग हमारा एकात्म मानव दर्शन शुद्ध रूप से पूर्ण स्वदेशी एवं हमारे विद्वान मनीषियों के विचार श्रृंखला का सारभूत निचोड़ है। इस दर्शन को राजनीतिक विचार के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के सामने रखा था।
भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठावान है काम के प्रति पूरी सजगता एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सारी सुविधा पहुंचे यह चिंता करता है। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्रजी मोदी की सफल नीतियों से भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास और बड़ा है। हम सौभाग्यशाली हैं जो कि पार्टी को मोदीजी जैसा रत्न मिला है तो प्रदेश को शिवराजसिंहजी चौहान जैसा ईमानदार, कर्मठ संवेदनशील एवं अत्यंत सहज सरल मुख्यमंत्री प्राप्त हुए है।साथ ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना संघर्ष और गौरवशाली इतिहास की गाथा कार्यकर्ताओं को बतायी गयी।स्थापना दिवस का कार्यक्रम जिले भर के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा सहभगिता कर कार्यक्रम आयोजित किये गए।




