शिवपुरी। आए दिन जिलेभर में वाहनों की चोरियों का सिलसिला दिनों बढ़ता जा रहा

है। इसी क्रम में कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरा बस स्टेण्ड के पीछे महावीर नगर शिवपुरी में रहने वाले राजकुमार जैन पुत्र प्रेमचन्द्र जैन की मारूति ओमनी क्रमांक एमपी 07 बी 2077 घर के पास में रखी हुई थी तभी गुरूवार की रात्रि करीब 9 बजे अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




