कार्य में रूचि न लेने वाले उपयंत्री की सेवाए समाप्त करने के दिए निर्देशप्रत्येक ग्राम पंचायत में जलसंरक्षण के कार्य शुरू करें
शिवपुरी- कलेक्टर तरूण राठी ने पोहरी जनपद पंचायत के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन कर ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जमीनी हकीकत जानी। इस संबंध में उन्होंने हितग्राहियों से रूबरू होते हुए योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तिवारी सहित जनपद स्तरीय अमला उपस्थित था।
कलेक्टर श्री राठी ने जनपद पंचायत पोहरी के ग्राम दौरानी, छर्च, परासरी में संचालित मनरेगा के कार्यों का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों से रोजगार के संबंध में जानकारी लेते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में जलसंरक्षण से संबंधित कम से कम एक कार्य आवश्यक रूप से संचालित हो, इस कार्य पर स्थानीय जरूरतमंद एवं पात्र श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु भी उन्हें जानकारी दी जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचितों के नाम अम्बेडकर जयंती पर जोडऩे के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे हितग्राही जिनके नाम योजना में नहीं है, उन हितग्राहियों के नाम जोडऩे की कार्यवाही 14 अप्रैल डॉ.अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक में करें। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु पंजीयन की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने हेतु आग्रह करते हुए अधिकारियों को इस कार्य में सहयोग देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय के निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान बताया गया कि ग्राम दौरानी में जलसंरक्षण से संबंधित चार तालाबों को और खेल मैदान का भी निर्माण कार्य लिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम करवानी एवं दौरानी में नलकूप खनन पर सिंघल फेस मोटर डालने के भी निर्देश दिए।






Be First to Comment