जिले की गौरवशाली परंपरा बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए कलेक्टर एवं एसपी ने व्यक्त किया आभार

आगे भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की

शिवपुरी-कलेक्टर तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक में कहा कि जिले की गौरवशाली परम्परा को बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में दो अप्रैल 2018 को जिला एवं पुलिस प्रशासन को सभी वर्गों द्वारा जो सहयोग दिया है, उसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन आप सभी का आभारी है। इसी प्रकार का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। उक्त आशय के विचार कलेक्टर तरूण राठी एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने आज सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक में व्यक्त किए।