Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

खनियांधाना- भाजपा मंडल खनियाधाना ने खनियाधाना पार्टी कार्यालय पर 38 वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया । इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भानु जैन ने कहा कि 38 वर्षों में पार्टी ने कई संघर्षपूर्ण यात्रा की है इस यात्रा का प्रारंभ जनसंघ की स्थापना के साथ हुआ था एवं इसके प्रथम अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे इस प्रकार यह यात्रा निरंतर चलते हुए आज 67 वर्ष हो गए हैं एवं भाजपा की यात्रा को 38 वर्ष हुए । 
कार्यक्रम में भाजपा नेता नवल किशोर चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है , पार्टी के पास आज लाखों निष्ठावान कार्यकर्ता हैं पार्टी की सोच धर्मनिरपेक्षता , तुष्टीकरण , साम्यवाद , पूंजीवाद , स्वच्छता  , स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर रही है । देश से गरीबी हटाना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पं. दीनदयाल जी उपाध्याय , राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । समारोह में कुलदीप सिंह चौहान , लोकेंद्र सिंह चौहान , रमाकांत पाठक , वीरेंद्र सिंह यादव , बृजेंद्र चौबे , मयंक सिंघई , रहीश यादव , सत्य प्रकाश भरदेलिया एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!